Breaking News:

मज़ेदार स्टफ पॉव भाजी - Stuff Pow Bhaji | Bharavaan Paav Bhaajee

मज़ेदार स्टफ पॉव भाजी -  Stuff pav bhaji recipe | Bharavaan Paav Bhaajee | pav bhaji recipe

स्टफ पॉव भाजी - pav bhaji recipe पाव भाजी के नाम से मन में एक ही ख्याल आता है स्वादिष्ट पाव के साथ स्वादिष्ट भाजी आनन्द, पाव भाजी हम सब रेस्टोरेन्ट या ठेलो पर खाई होंगी, हर जगह अलग अलग स्वाद और कई बार बाहर का खान नही खा सकने के कारण पाव भाजी नही खा पाते है, इसीलिए आज हम लेकर आये है स्वादिष्ट पाव भाजी । आइये जानते है स्टफ पॉव भाजी कैसे बनाते है? (How to Make Stuff Pow Bhaji?)
मज़ेदार स्टफ पॉव भाजी -  Stuff Pow Bhaji | Bharavaan Paav Bhaajee

पाव भाजी
पाँव भाजी

सामग्री-

4 प्याले मैदा,
2/3 प्याला दूध,
2 बड़े चम्मच दही.
1 बड़ा चम्मच सूखा खमीर (यीस्ट), ।
1 चम्मच चीनी,
3 बड़े चम्मच मक्खन या घी,
3-4 छोटे चम्मच खसखस।
मज़ेदार स्टफ पॉव भाजी -  Stuff Pow Bhaji | Bharavaan Paav Bhaajee | pav bhaji recipe

पाव भरने के लिए-pav bhaji recipe

 5-6 बड़े आकार के उबले आलू,
200 ग्राम पनीर, 1 टुकड़ा अदरक बारीक कटा,
3-4 हरी मिर्च,
थोड़ी हरी धनिया,
नमक व अन्य मसाले स्वादानुसार।
मज़ेदार स्टफ पॉव भाजी -  Stuff Pow Bhaji | Bharavaan Paav Bhaajeepav bhaji recipe

pav bhaji recipe
पाव भाजी
 

भाजी के लिए- 

500 ग्राम कम उबले आलू,
250 ग्राम मटर,
250 ग्राम टमाटर,
2-3 प्याज, 500 ग्राम
फूलगोभी,
गाजर,
बींस इत्यादि मिली-जुली सब्जियाँ नमक स्वादानुसार,
1 चम्मच सूखा धनिया,
1 बड़ा
चम्मच पॉव भाजी का मसाला,
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी,
थोड़ी-सी हरी धनिया बारीक कटी,
3 बड़े चम्मच मक्खन।
मज़ेदार स्टफ पॉव भाजी -  Stuff Pow Bhaji | Bharavaan Paav Bhaajee | pav bhaji recipe

विधि-

(पॉव बनाने के लिए) खमीर (यीस्ट) व चीनी को गर्म दूध में भिगोकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। आटे व नमक को उस बर्तन में छान कर बीच में एक गड्डा-सा बना लें। इसमें दही, घी, खमीर का मिश्रण डालें तथा नर्म आटा गूंधे। ढककर 4-5 घंटे के लिए गर्म स्थान पर छोड़ दें। इस आटे से आठ लोइयाँ बनाकर 10 मिनट के लिए छोड़  दें।
इसी बीच भाजी तैयार कर लें। मटर तथा अन्य सब्जियों को प्रेशर कुकर में अलग-अलग हल्का-सा उबालें। उबले आलूओं को छीलकर थोड़ा मसल लें। अन्य उबली सब्जियों को भी कड़छी से थोड़ा मसल दें। कडाही में मक्खन गर्म करें। उसमें कटा हुआ प्याज डाले। कटा टमाटर डालकर नमक डालें। भूनने के बाद इस मिश्रण में सारी सब्जियाँ, आलू तथा मटर डालें। पॉव भाजी का मसाला डालें। एक बड़ा चम्मच मक्खन और डालकर सब्जियों को अच्छी तरह भूनें। कटी हुई हरी धनिया डालें। पॉव में भरने का मसाला बनाने के लिए उबले आलू तथा पनीर को मसलें। उसमें बहुत बारीक काटकर अदरक हरा धनिया व हरी मिर्च मिलाएं। नमक व अन्य मसाले मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें। अब तक आपका पॉव बनाने का आटा फूलकर तकरीबन दो गुना हो गया होगा। चकले  पर थोड़ी सी खस खस फैलाये । एक लोई बेल कर लंबी रोटी बनाएँ। भरने के मिश्रण के भी आठ हिस्से करके एक हिस्सा बेली गई रोटी में लम्बाई में भरे। दोनों किनारों को मोड कर तीन में से बाई में भरें। दोनों किनारों को मोड कर बीच में लाते हुए एक लम्बा रोल बनाले, रोल के दोनों सिरों को भी मोड़ कर बंद करें। तैयार पॉव पर थोड़ा मक्खन लगाएँ तथा उसे पहले से गर्म ओवन में सिकने तक रखें। ओवन का तापमान अधिक न हो नहीं तो पॉव ऊपर से सिका होने के बाद भी अंदर से कच्चा रह जाएगा।
तैयार भाजी के साथ पॉव को परोसें।
मज़ेदार स्टफ पॉव भाजी -  Stuff Pow Bhaji | Bharavaan Paav Bhaajee | pav bhaji recipe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ