Breaking News:

राजस्थानी पापड़ की सब्जी कैसे बनाते है? How to make Rajasthani papad sabji ?

 Rajasthani style papad ki sabji in hindi

राजस्थानी पापड़ की सब्जी कैसे बनाते है?  How to make Rajasthani papad sabji ?

हम आप को बनाएंगे पापड़ की सब्जी (How to make papad sabji), पापड़ की सब्जी को बनाने का सरल तरीका, वो भी राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी |

पापड़ की सब्जी राजस्थान का विशेष सब्जियों में से एक है | पापड़ की सब्जी को बनाना बहुत की सरल होता है, और ये बहुत ही कम समय में बनने वाली सब्जी है | इसका टेस्ट में स्वादिष्ट एवं हल्का खट्टापन  होता है, क्योंकि हम इसमें दही टमाटर का उपयोग करते है | 

               इसकी एक विशेषता है इसे जब खानी हो उसी समय बनाये नहीं तो ज्यादा समय रखने पापड़ की सब्जी के  पापड़ फूल जाते है और इसका स्वाद भी थोडा बदल जाता है | तो चालिए आप और हम देखते है की स्वादिष्ट  पापड़ की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है और इसे कैसे बनाया जाता है |

स्वादिष्ठ पापड़ की सब्जी बनाने के लिए हमें चाहिए….

सामग्री:-

उरद दाल पापड़(Urad daal papad): 1

तेल(Oil): 3 चम्मच

जीरा(Cumin seeds): 1 चम्मच

तेजपत्ता(Bay leaf): 1

राई(Musturd): 1 चम्मच

हींग(Asafoetida): 1 चम्मच

प्याज प्यूरी(Onion pyori): 1/2 कप

टमाटर प्यूरी(Tomato pyori): 1/2 कप (2 टमाटर )

धनिया पाउडर(Coriander powder): 1चम्मच

हल्दी पाउडर(Turmeric powder): 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर(red chili): 1 चम्मच

नमक(salt): 1 कप (स्वाद अनुसार)

दही(curd): 2 चम्मच

गरम मशाला(Garam masala): 1 चम्मच

पापड़ की सब्जी बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले एक कोई भी पैन ले ले और उसमे तेल डाले |
  2. फिर उसमे जीरा, राई, हींग और तेजपत्ता डाल कर सुनहरा रंग होने तक भुने 
  3. फिर उसमे प्याज की पूरी काट कर डाल दे और उसे भुने ले  |
  4. प्याज को भून जाने पर उसमे बारीक कटा हुआ टमाटर भी डाल डाले |
  5. और उसमे धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर उसे लगभग 5 मिनट तक भुने ले |
  6. मसाला भुनने में थोड़ा टाइम लगता है इसलिए तब तक मैं पापड़ को फ्राई कर ले|
  7. पापड़ को तवा या कढ़ाई में भी थोड़ा सा तेल डाल कर फ्राई कर सकते है |
  8. हमारी यहाँ मशाला भी भूनकर तैयार हो गयी है |
  9. अब उसमे थोड़ा सा पानी डाल दे और उसे मिलाये |
  10. फिर उसमे गरम मसाला, दही और स्वाद के अनुसार नमक डाल दे और उसे 2-3 मिनट तक पकाये |
  11. फिर उसमे पापड़ को तोड़कर डाल दे और कटे हुए धनिया पत्ता को भी डाल दे और उसमे मिलकर गैस बंद कर दे और हमारी पापड़ की सब्जी बनकर तैयार हो गयी है, इसे हम किसी सर्विंग बॉउल में निकल लेंगे और हमारी पापड़ को शब्जी बनकर तैयार है |

  • सुझाव:-

  1. अगर आप पहले बार कोई शब्जी बना रहे है तो ध्यान रहे तेल में राई डालने पे राई उड़ती है तो घबराये नहीं |
  2. आप चाहे तो पापड़ को तवा या कढ़ाई में भी थोड़ा सा तेल डाल कर फ्राई कर सकते है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ